मायावती सरकार को बर्खास्त करने वाले को देंगे समर्थन : मुलायम

इटावा में संवाददाताओं से बातचीत में मुलायम ने कहा, "उनकी पार्टी उसी गठबंधन को अपना समर्थन देगी जो मायावती सरकार को उसके अलोकतांत्रिक कार्यो के लिए बर्खास्त करने का वादा करेगी। इस सरकार ने युवाओं, किसानों और व्यापारियों सहित हर वर्ग को तकलीफ दी है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को समर्थन देने का फैसला चुनाव के पश्चात पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में तय किया जाएगा।

मुलायम ने कहा कि केंद्र में आगामी सरकार के गठन में सपा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सपा को सबसे ज्यादी सीटें मिलेंगी और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के कारण सपा को किसी भी तरह तरह का नुकसान नहीं हो रहा है। मुसलमान हमेशा से सपा के साथ रहा है। सपा ही ऐसी पार्टी है जो मुसलमानों के हक के लिए आवाज उठाती है।

इससे पहले मुलायम ने गुरुवार सुबह अपने पैतृक गांव सैफई में पूरे परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के दौरान अपने सुरक्षाकर्मी को अंदर जाने से रोके जाने पर मुलायम की एक चुनाव अधिकारी से नोंकझोंक भी हुई।

चुनावी अधिकारी ने यह कहकर मुलायम को रोका कि नियमत: सिर्फ एक व्यक्ति ही उनके साथ अंदर जा सकता है। इस पर मुलायम भड़क गए। उन्होंने कहा, "हमें कानून मत सिखाओ। हम मुख्यमंत्री रह चुके हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+