श्रीनगर में 4 पीढ़ियों ने किया एक साथ मतदान

श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के रायरा याच मतदान केंद्र पर एक ही परिवार की 100 वर्ष की फाता भाटी से लेकर उसके 25 वर्ष के पोतों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान केंद्र पर भाटी और उनके 70 वर्षीय बेटे कादिर भाटी के अलावा उनके पोते राशिद (50) व प्रपौत्र गुला भाटी (25) ने मतदान किया।

भाटी परिवार के सदस्य सुबह ही मतदान केंद्र पहुंच गए थे। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को श्रीनगर सीट पर मतदान हो रहा है।

श्रीनगर सीट पर मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार मौलवी इफ्तिखार हुसैन के बीच में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+