जयपुर में मतदान के लिए नए कपड़े सिलवाए!
जयपुर शहरी क्षेत्र के निवासी 85 वर्षीय नईमुद्दीन ने संवाददाताओं को बताया, "जब भी मैं मतदान के लिए जाता हूं तो हमेशा नए कपड़े खरीदता हूं। इस बार भी मैंने नया कुर्ता खरीदा है।" इसके अलावा भी मतदान के लिए जाती महिलाओं को पारंपरिक रंगीन वस्त्रों में नाचते और गाते देखा गया।
जयपुर के निकट शिवदासपुरा गांव की निवासी रेखा सिंह ने कहा, "हमारे लिए तो यह त्योहार की तरह है। आखिर हमें यह मौका कुछ वर्षो के अंतराल पर ही मिलता है और हम इसका पूरा आनंद उठाते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications