मलेशिया में भारतीय नेता के खिलाफ राजद्रोह का आरोप तय
स्टार आनलाइन ने कहा कि पी.उदयकुमार (48 वर्ष) हिंदू राइट एक्शन फोर्स (हिंद्राफ) के उन तीन नेताओं में से एक हैं, जिनके खिलाफ राजद्रोह का आरोप तकनीकी करणों से नहीं हट सका। इन लोगों पर से आरोप हटाने के लिए जिस सहमति पत्र पर अटार्नी जनरल ने हस्ताक्षर किए वह विधिमान्य नहीं है।
उदयकुमार पर ब्राउन को पत्र में राजद्रोहात्मक सामग्री का उल्लेख करने और इसे वेबसाइट 'पुलिसवाचमलेशिया डॉटकॉम' पर 15 नंवबर से आठ दिसम्बर 2008 तक प्रकाशित करने के लिए राजद्रोह का आरोप लगाया गया है।
उदयकुमार ने पत्र में मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों की बदहाली के लिए ब्रिटिश उपनिवेशवाद को जिम्मेदार ठहराया और मुआवजे की मांग की।
उदयकुमार के अलावा मनोहरन और वसंतकुमार भी कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दो वर्ष के कारावास की सजा झेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications