मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भी हुई नाम खोजने में परेशानी
चावला ने अपनी पत्नी और पुत्री के साथ नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के बूथ संख्या 86 'निर्माण भवन' में वोट डाला।
चावला का नाम पहले मतदाता सूची में नहीं मिला। परंतु बाद में अधिकारियों ने पाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनने के बाद आवास बदलने के कारण चावला का नाम एक अन्य मतदाता सूची में दर्ज है।
चावला ने निर्माण भवन के बाहर पत्रकारों को बताया, "वहां कुछ भ्रम था और मैंने मतदान केंद्र संख्या 86 में वोट डाला।"
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका के निवासी चंपक गोयल ने पूछा, "वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं इसलिए निर्वाचन अधिकारियों ने पता लगाया कि उनका नाम किसी अन्य बूथ पर दर्ज है। क्या वे किसी सामान्य मतदाता के लिए यह करेंगे?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications