यूक्रेन में आग से 10 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक यह हादसा पूर्वी यूक्रेन के डनेप्रोपेट्रोस्वक में स्थानीय समयानुसार बुधवार देर रात 00.45 बजे हुआ। इस हादसे में नौ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
यूक्रेनियन टीवी ने खबर दी है कि विस्फोट के बाद इमारत में इतना धुंआ भर गया कि उसमें रह रहे लोग बाहर नहीं निकल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications