राजस्थान: अलवर और दौसा में मतदान के दौरान पथराव

अलवर और दौसा लोकसभा क्षेत्रों में कुछ जगहों पर पथराव और मतदान केंद्रों पर कब्जा करने की घटनाएं हुईं। कुछ जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी के भी मामले सामने आए। जयपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार महेश जोशी को ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान के लिए कुछ देर प्रतीक्षा करनी पड़ी।

राज्य के 42,702 मतदान केंद्रों पर 3.6 करोड़ मतदाता 346 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, "मतदान अब तक शांतिपूर्ण रहा है। सुबह नौ बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हुआ। बांसवाड़ा, नागौर और अजमेर में सर्वाधिक 13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+