नंदीग्राम में चुनावी हिंसा, 2 घायल
पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक पल्लब कांति घोष ने आईएएनएस से कहा, "नंदीग्राम के अधिकारीपाड़ा क्षेत्र में भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट से ग्रस्त इन लोगों को खजूरी ब्लॉक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।"
उन्होंने कहा कि स्थिति पर नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है। भिड़ंत गोकुलनगर क्षेत्र में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "चुनावी हिंसा मतदान केंद्रों से दूर ग्रामीण इलाकों में हुई। इसलिए इससे चुनावी प्रक्रिया बाधित नहीं हुआ।"
नंदीग्राम तमकुल लोकसभा क्षेत्र में आता है जहां माकपा के निर्वतमान सांसद लक्ष्मण सेठ को तृणमूल कांग्रेस के सुभेंदु अधिकारी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications