घोड़ी पर सवार दूल्हा पहुंचा वोट डालने

Rajasthan Map
जयपुर। अगर आपकी शादी और क्षेत्र में मतदान की तारीख एक ही हो तो प्राथमिकताओं को लेकर उलझन पैदा होना कोई बड़ी बात नहीं। लेकिन राजस्थान के रमेश कुमार को ऐसी कोई उलझन महसूस नहीं हुई और वह घोड़ी पर सवार होकर मतदान करने जा पहुंचे।

उदयपुर संसदीय क्षेत्र के रमेश मन में ठान चुके थे कि वह पहले मतदान करेंगे और उसके बाद शादी के मंडप में बैठेंगे। यही वजह थी कि वह घोड़ी पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे।

शादी और मतदान का समय एक

रमेश ने उदयपुर के निकट स्थित अपने गांव बिंदोली में टेलीविजन संवाददाताओं से कहा, "मैं अपने घर से सीधा यहां आया हूं और यहां से शादी के लिए निकल जाऊंगा। मैं लोगों से सिर्फ यही बताना चाहता हूं कि मतदान बहुत महत्वपूर्ण है।"

एक मतदान अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "उनकी सुबह ही शादी थी लेकिन वह पहले वोट डालने आए। वह लोगों को बताना चाहते थे कि वोट डालना कितना महत्वपूर्ण है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+