नदियों की सफाई के लिए विदेशी सहायता चाहता है बांग्लादेश
समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने गुरुवार को कहा कि विभिन्न देशों के राजदूतों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने यह आश्वासन दिया।
हसीना ने कहा कि सफाई का कार्य भारतीय सीमा के समीप सुंदरबन सहित गोरारी नदी से आरंभ होगा। अगले चरण में मोंगला बंदरगाह को फिर से आरंभ करने के लिए पशूर नदी की सफाई की जाएगी।
बांग्लादेश का प्रमुख बंदरगाह चटगांव भी कर्णफूली नदी की गाद से प्रभावित है।
प्रधानमंत्री ने राजदूतों को बताया कि गाद की सफाई आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों कारणों से आवश्यक है।
बांग्लादेश की करीब करीब सभी नदियां सफाई के अभाव में गाद से भर गई हैं। प्रधानमंत्री ने दानदाताओं को गाद की सफाई की योजना से अवगत कराने के साथ ही उनसे इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सहयोग मांगा।
कोष के सही उपयोग के बारे में उठी चिंताओं पर प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि पूरे धन का शत प्रतिशत उचित उपयोग किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications