कहीं फर्जी तो नहीं आस्ट्रेलिया में रोजगार वृद्धि के आंकड़े

खनन उद्योग में होने वाली छंटनी के धीरे होने के अलावा रोजगार बढ़ाने के लिए सहायता व आर्थिक उपायों के कारण रोजगारों में वृद्धि हुई है।

पूर्णकालिक रोजगार में 49,100 और अल्पकालिक रोजगार में 21,800 की वृद्धि हुई है।

टीडी सिक्युरिटिज की एóो बीचर ने कहा कि अर्थव्यवस्था की धीमी गति, खराब व्यापार और छंटनी की घोषणा के दौर में रोजगार वृद्धि के आंकड़ें असहज करने वाले हैं। इनके फर्जी होने की आशंका है।

परंतु कई अन्य अर्थशास्त्रियों का मानना है कि रोजगार के आंकड़ें अर्थव्यवस्था में हो रहे तेज सुधार का संकेत हैं।

इसके 24 घंटे पहले ही सरकारी आंकड़ों में मार्च में खुदरा बिक्री में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई गई थी। इससे भी उन लोगों को काफी आश्चर्य हुआ जो यह भविष्यवाणी कर रहे थे कि आस्ट्रेलिया अगले वर्ष के पहले मंदी के दौर से बाहर नहीं निकल सकेगा। मार्च में ही चीन को निर्यात में भारी वृद्धि हुई और दूसरा सबसे अधिक मासिक व्यापार लाभ दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+