अमेरिका सही समय पर भारत-पाक रिश्ते में सुधार का प्रयास करेगा

वाशिंगटन, 7 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि ओबामा प्रशासन सही समय पर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में सुधार की पहल करेगा।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अमेरिका इन दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के प्रति गंभीर है। यह पूछे जाने पर कि ओबामा प्रशासन ने भारत-पाक रिश्तों में सुधार के लिए कैसा कदम उठाने का निर्णय लिया है तो हिलेरी ने कहा, "दक्षिण एशिया के इन दोनों पड़ोसियों के बीच रिश्ते को लेकर हम चिंतित हैं। उपयुक्त समय पर हम अवश्य इस दिशा में पहल करेंगे।"

इधर, राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने कहा है कि पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियां आंतरिक हैं, इसलिए उसे बाहरी खतरों की बजाए आंतरिक खतरों से निपटने पर ज्यादा जोर देना होगा। उन्होंने कहा, ओबामा प्रशासन का मानना है कि पाकिस्तान की सीमाओं पर सेना का जमावड़ा बनाए रखने की बजाए देश के भीतरी हिस्सों में सुरक्षाकर्मियों का जमावड़ा बढ़ाना होगा।

गिब्स ने आगे कहा कि पाक सैन्य नेतृत्व को यह महसूस होने लगा है कि भारत को हमेशा से सबसे बड़ा खतरा समझना उसकी भूल है। अभी देश के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा है। गिब्स ने कहा, "ओबामा ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है। पाक के लिए असली खतरा आतंकवाद है। उसके अस्तित्व पर भारत की ओर से नहीं बल्कि आतंकवादियों की ओर से खतरा पैदा किया जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+