भारत से शांति वार्ता चुनाव बाद: ज़रदारी

Asif Ali Zardari
वाशिंगटन। मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍तों में आयी खटास को कम करने के लिए पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी भारत के समक्ष शांति वार्ता शुरू करने का प्रस्‍ताव रखने जा रहे हैं। ज़रदारी ने कहा है कि भारत में लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद वो यह पहल करेंगे।

एक टेलीविजन चैनल को दिये गये साक्षात्‍कार में जरदारी ने कहा है कि लोकतांत्रिक सरकारें कभी जंग नहीं करतीं। पाकिस्तान की किसी भी लोकतांत्रिक सरकार ने भारत से युद्ध नहीं किया। भारत के साथ पाकिस्‍तान हमेशा से शांति चाहता रहा है।

व्‍यापारिक रिश्‍ते की चाहत

जरदारी ने कहा कि वो सिर्फ लोकसभा चुनाव के खत्‍म होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सारी बयानबाजी बंद हो जाए और भारत के साथ नए सिरे से बातचीत शुरू की जा सके।

पाक राष्ट्रपति ने कहा, "हम भारत के साथ व्‍यापारिक रिश्ते भी बनाना चाहते हैं। मैं पाकिस्तान के उद्योगपतियों के लिए भारतीय बाजारों को देख रहा हूं और उम्मीद है कि भारत का भी इसी तरह का रुख होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+