भाजपा से एक और भड़काऊ भाषण

BJP logo
नई दिल्ली। वरुण गांधी के बाद अब उत्‍तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार बीएल शर्मा प्रेम ने मुसलमान विरोधी बयान देकर भाजपा की राहें कठिन कर दी हैं। जी हां इन्‍होंने भी कुछ वैसी ही बात कही है, जो वरुण गांधी ने कथित तौर पर एक जनसभा में कही थी।

भड़काऊ भाषण

शर्मा ने एक चुनावी सभा में कहा कि भारत के मुसलमानों को पाकिस्‍तान चले जाना चाहिए। शर्मा ने कहा, '1947 के बंटवारे के समय 98 फीसदी मुसलमानों ने पाकिस्‍तान जाने की बात मान ली थी, लेकिन कांग्रेस ने उन्‍हें रोक लिया।'

शर्मा ने मंच से कहा, 'अगर मुसलमानों को हिंदुस्तान में रहना है, तो उन्हें मानना होगा कि राम उनके पूर्वज हैं, बाबर नहीं। अगर मुसलमान भारत में रहना चाहते हैं तो उन्हें मेन स्ट्रीम के साथ मिलकर रहना होगा।'

प्रत्‍याशी के खिलाफ एफआईआर

लोकसभा चुनाव के समय बीएल शर्मा के इस भड़काऊ बयान दिये जाने पर उनके खिलाफ हर्ष विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मीडिया ने जब इस भाषण के बार में शर्मा से पूछा तो उन्‍होंने कहा कि वो यह सब बातें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान के जवाब में कह रहे हैं, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+