छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में 11 मारे गए

छत्तीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक पवन देव ने बताया, "बारूदी सुरंग विस्फोट में मरने वालों में पाँच विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ़) के दो जवान और चार ग्रामीण शामिल हैं."
चार एसपीओ तो घटनास्थल पर ही मारे गए जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
ज़िले के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि जो सुरक्षाकर्मी मारे गए वे भेजी थाने में मौज़ूद पुलिस और सीआरपीएफ़ के जवानों के लिए राशन लेने गए थे.
बारूदी सुरंग विस्फोट में मरने वालों में पाँच विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ़) के दो जवान और चार ग्रामीण शामिल हैं पुलिस महानिरीक्षक पवन देव
| |
भेजी थाने में राशन देकर ये लोग जब वापस लौट रहे थे तो इन्होंने एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोका और उसमें अन्य ग्रमीण लोगों के साथ बैठ गए. लेकिन उसी रास्ते में बारूदी सुरंग का विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में ट्रैक्टर-ट्राली भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया और घायलों को अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की गई.
छत्तीसगढ़ का ये इलाक़ा नक्सलियों के प्रभाव वाला क्षेत्र है और वहाँ नक्सली अक्सर इस तरह के हमले करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications