मुंबई हमलावरों के ख़िलाफ़ वारंट की अर्ज़ी

मुंबई हमलावरों के ख़िलाफ़ वारंट की अर्ज़ी

सरकारी पक्ष के वकील उज्जवल निकम ने सोमवार को अदालत में दाखिल एक अर्ज़ी में कहा कि मुंबई में नवंबर, 2008 में हुए चरमपंथी हमलों के संदिग्धों के ख़िलाफ़ वारंट जारी किया जाए.

जिन लोगों के ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट की बात कही गई है, वे पाकिस्तान में हैं, ऐसा माना जा रहा है.

वकील उज्जवल निकम ने बताया कि इस सिलसिले में पाकिस्तान को अजमल कसाब के इकबालिया बयान की प्रति औऱ हमलों से जुड़े सबूत भी भेजे जाएंगे ताकि अभियुक्तों पर कार्रवाई करने में पाकिस्तान को अड़चन न आए.

उधर पाकिस्तान पुलिस ने लश्करे तैबा के पाँच अभियुक्तों ज़कीउर रहमान लखवी, ज़रार शाह, हमद अमीन सादिक़, अबू अल क़ामा और शाहिद जमील रियाज़ के ख़िलाफ़ पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में इस मामले की सुनवाई कर रहे जज साख़ी मोहम्मद काहूत के सामने चालान दाख़िल किया गया.

लशकरे तैबा के सदस्यों के वकील शाहबाज़ राजपूत ने कहा कि जस्टिस काहूत ने 12 मई को इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख़ निश्चित की है.

लश्करे तैबा के इन पाँचों सदस्यों को रावलपिंडी के गैरीसन शहर की अदियाल जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है.

उनके ख़िलाफ़ तय किए गए आरोपों के बारे में औपचारिक तौर पर सूचना दे दी जाएगी और फिर सुनवाई शुरु होगी शाहबाज़ राजपूत, लश्करे तैबा के सदस्यों के वकील

उनके ख़िलाफ़ तय किए गए आरोपों के बारे में औपचारिक तौर पर सूचना दे दी जाएगी और फिर सुनवाई शुरु होगी

इस मामले की अदालती सुनवाई को कैमरे में कैद किया जा रहा है.

मंगलवार को चालान और सबूत दाख़िल करने के बाद उम्मीद है कि अगली पेशी के समय पाँचों अभियुक्तों के ख़िलाफ आरोप तय कर दिए जाएंगे.

राजपूत ने कहा, "उनके ख़िलाफ़ तय किए गए आरोपों के बारे में औपचारिक तौर पर सूचना दे दी जाएगी और फिर सुनवाई शुरु होगी."

पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद के नजदीक सेना ने लश्करे तैबा के कमांडर लख़वी को एक छापे के दौरान ग़िरफ़्तार किया गया था.

मास्टमाइंड होने का आरोप

भारत ने लखवी पर पिछले साल मुंबई में हुए हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया है जिसमें 180 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.

हमलों के दौरान अभियुक्त अजमल आमिर कसाब को ज़िदा पकड़ा गया था

पाकिस्तान के अधिकारियों ने पाँचों के ख़िलाफ़ पाकिस्तानी दंड संहिता, आतंकवाद निरोधक कानून और साइबर अपराध के तहत आरोप तय किए थे.

पिछले दिनों मिली इस रिपोर्ट के बाद कि चरमपंथी लखवी और दूसरे साथियों को छुड़ाने के लिए जेल पर हमला कर सकते हैं, अदियाल जेल में 300 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

पिछले महीने पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने मुंबई हमलों के सिलसिले में छठे संदिग्ध व्यक्ति की ग़िरफ़्तारी के बारे में बताया था लेकिन उनकी पहचान ज़ाहिर नहीं की थी.

निकम ने कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष सेटेलाइट फ़ोन पर अन्य चरमपंथियों से कसाब की हुई बातचीत, उनका कबूलनामा और अन्य कागजातों की सत्यापित कॉपी पाकिस्तान भेजना चाहता है.

बुधवार को मुंबई हमलों के दौरान ज़िदा गिरफ़्तार किए गए अजमल कसाब के ख़िलाफ़ सभी आऱोपों को जज ताहिलियानी पढ़ेंगे और क़साब से पूँछेंगे कि किस प्रकार वह ख़ुद को दोषी या निर्दोष मानता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+