कसाब पर कुल 72 मर्डर केस

अर्थर रोड जेल पर विशेष अदालत ने कसाब पर आरोप लगाया है कि मुंबई हमले के दौरान मारे गये 175 लोगों में से 72 की मौत का जिम्मेदार कसाब है। जबकि कसाब ने अदालत के समक्ष अपने-आपको निर्दोष बताया है।
उम्र का तकाजा खत्म
अपनी उम्र के बारे में भ्रामक स्थिति पैदा करने वाले कसाब ने अदालत के सामने यह स्वीकार कर लिया है कि वो बालिग है और उसकी उम्र 21 साल ही है। अदालत ने कसाब पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का अभियोग भी लगाया है। इसके साथ कसाब पर 86 आरोप अदालत ने मंजूर कर लिये हैं।
अंसारी और सबाउद्दीन पर आरोप तय
विशेष अदालत ने मुम्बई हमलों के साजिशकर्ताओं को मदद पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए फहीम अंसारी और सबाउद्दीन के खिलाफ भी आरोप तय कर दिए। कसाब को मिलाकर इन तीनों पर कुल मिलाकर 166 हत्याओं का आरोप लगाया गया है। इस मामले में अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के चार अधिकारियों समेत कुल 12,00 लोग गवाह बनाये गये हैं। ये सभी अदालत में गवाही देंगे।


Click it and Unblock the Notifications