'हवाई हमले में नागरिकों की मौत'

हवाई हमले में नागरिकों की मौत

रेड क्रॉस का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी फ़ौजों के मंगलवार को हुए हवाई हमलों में औरतों और बच्चों सहित दर्जनों आम लोग मारे गए हैं.

संगठन के अनुसार मारे गए आम लोग संघर्ष से शरण लेने के लिए फ़राह प्रांत में थे जब उनके घर निशाना बन गए. अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने मामले की जाँच के आदेश दे दिए हैं.

माना जा रहा है कि अमरीकी हमलों में आम अफ़ग़ान लोगों के मारे जाने का मुद्दा राष्ट्रपति करज़ई और अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की वॉशिंगटन में होने वाली मुलाक़ात में काफ़ी प्रमुख रहेगा.

राष्ट्रपति करज़ई ने बार-बार अमरीकी नेतृत्त्व वाली फ़ौजों से अपील की है कि अफ़ग़ानिस्तान में हमलों में आम नागरिकों की मौत नहीं होनी चाहिए. वैसे काबुल में बीबीसी संवाददाता मार्टिन पेशेन्स का कहना है कि अगर रेडक्रॉस ने दर्जनों आम लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है तो वॉशिंगटन की बातचीत पर इसका असर पड़ सकता है.

उनका कहना है कि स्थानीय अधिकारी दो ट्रकों में लगभग 20 महिलाओं और बच्चों के शव देखने का दावा कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+