भारतीय मूल की सांसद रूबी ढल्ला फिर विवादों में

टोरंटो, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय मूल की कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। कनाडा के एक संगठन 'माइग्रैंट' ने उनके घर काम करने वाली दो परिचारिकाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में जांच की मांग की है।

मैग्डालेन गोडरे और रिचलीन टॉंगसन नामक इन परिचारिकाओं ने सार्वजनिक रूप से ढल्ला और उनके परिवार पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें 16 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया गया, उनके पासपोर्ट रख लिए गए और उनसे कार धुलवाने, जूते साफ करने और परिवार के क्लीनिक में काम करने पर मजबूर किया गया।

माइग्रैंट ने कहा कि सांसद ने श्रम मानकों और आव्रजन कानून का उल्लंघन किया है। संगठन ने कहा कि यह ढल्ला के हित में होगा कि वह स्वयं सामने आकर स्पष्टीकरण दें।

इस बीच ढल्ला ने परिचारिकाओं के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

लगभग दो महीने पहले भी ढल्ला एक बार विवादों में घिर गई थीं जब उन्होंने एक फिल्म 'क्यों किस लिए' की डीवीडी के वितरण को रोकने की कोशिश की थी। फिल्म में उनके अपने सह अभिनेता और निर्माता चरणजीत सिहरा के साथ कुछ ऐसे दृश्य थे जिन्हें वह रुकवाना चाहती थीं। उस समय उन्होंने कहा था कि फिल्म में छेड़छाड़ कर उनका चेहरा किसी और के शरीर पर लगा दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+