कांग्रेस ही सरकार बनाएगी : सिब्बल
सिब्बल यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में 15 स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस विपक्ष में नहीं बैठेगी। हम सरकार बनाएंगे। 16 मई को राजनीति का गणित पूरी तरह साफ हो जाएगा। उसके बाद हम तय करेंगे कि इस बार सरकार बनाने के लिए हमें गठबंधन की जरूरत है या नहीं।"
इसके पहले मंगलवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने भी कहा था, "हम नहीं समझते कि हम विपक्ष में बैठने जा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications