ब्राजील में बाढ़ से 180,000 बेघर
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लुला डी सिल्वा ने मंगलवार को पूर्वोत्तर ब्राजील के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और लोगों से निराश न होने की अपील की।
राष्ट्रपति ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ के खतरों वाले इलाकों के लोगों के लिए सुरक्षित स्थानों पर आवास बनाए जाएं।
ब्राजील के उत्तर और पूवरेत्तर इलाकों में पिछले दो सप्ताह से बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मरान्हाओ और पियाउई प्रांत बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications