दूसरी तिमाही में डिज्नी का मुनाफा 46 फीसदी घटा
कंपनी ने मंगलवार को कहा कि डीवीडी की बिक्री में आई गिरावट और विज्ञापन में कमी के चलते इस वर्ष दूसरी तिमाही में उसे महज 61.3 करोड़ डॉलर की आय हुई जबकि गत वर्ष की समान अवधि में उसने 1.13 अरब डॉलर की राशि अर्जित की थी।
दूसरी तिमाही में कंपनी के राजस्व में सात फीसदी की गिरावट आई और यह 8.71 अरब डॉलर से घटकर 8.1 अरब डॉलर रह गया। डिज्नी के पार्को और रिजॉर्ट्स से अर्जित होने वाले राजस्व में 12 फीसदी की गिरावट आई।
डिज्नी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉबर्ट आइगर ने एक वक्तव्य में कहा, "कमजोर अर्थव्यवस्था और अन्य कारणों से दूसरी तिमाही हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रही।" उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि हालात सुधरने के साथ ही कंपनी की स्थिति भी सुधरेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications