संजय दत्त, अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर

जिले के पुलिस उपाधीक्षक शिरीष चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री मायावती के बारे में कथित अपशब्दों का प्रयोग करने के लिए अमर सिंह व दत्त के खिलाफ कोतवाली (शहर) में मंगलवार देर रात मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश के मुताबिक मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171-जी (चुनाव के दौरान व्यक्तिगत अपशब्दों का प्रयोग) के तहत दर्ज किया गया।
मायावती के खिलाफ अपशब्द
पुलिस के मुताबिक अमर सिंह और दत्त ने गत रविवार को बिजनौर में एक जनसभा में कथित तौर पर मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था।
सपा के नविनयुक्त महासचिव दत्त पर मायावती के खिलाफ टिप्पणी का यह तीसरा मामला है। इससे पहले गत 18 अप्रैल को प्रतापगढ़ और 20 अप्रैल को बाराबंकी में उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications