बारातियों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या की
पटना, 6 मई (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बारात में शामिल कुछ लोगों ने एक स्थानीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सदर थाना प्रभारी मोहम्मद अयूब ने बुधवार को बताया कि इस्माइलपुर में लालगंज थाना क्षेत्र के हुसैना गांव से एक बारात आई थी। बारात में शामिल कुछ लोगों तथा इस्माइलपुर निवासी आमोद कुमार पासवान में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कुछ बारातियों ने कथित तौर पर आमोद की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।
अयूब ने बताया कि बारात में शामिल कई लोगों ने शराब भी पी रखी थी। मामले की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications