दिल्ली के तापमान में आ सकती है गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिल्ली के निवासी खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं।"
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों के दौरान दिन के तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को यहां कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications