मतदान करने पर छूट व निश्चित उपहारों की योजना
किसी प्रतिष्ठान ने वोट देने वाले व्यक्ति को किसी भी खरीद पर एक उपहार देने की घोषणा की है तो कोई खरीद पर विशेष छूट दे रहा है।
राजधानी के मोबाइल हैंडसेटों की बिक्री करने वाले मोबाइल प्लाजा ने वोट देने वाले मतदाताओं को किसी भी खरीद पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। मोबाइल प्लाजा के मालिक रीतेश जैन ने आईएएनएस को बताया कि यह छूट आठ से 11 मई तक लागू रहेगी लेकिन इसे लेने के लिए मतदाताओं को प्रमाण देना होगा कि उन्होंने मतदान किया।
बोरिंग रोड स्थित अलंकार ज्वेलर्स ने भी चुनाव के बाद खरीदारी करने वाले प्रत्येक ग्राहक को एक निश्चित उपहार देने की घोषणा की है। अलंकार ज्वेलर्स के मालिक मदन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मतदान कम होने से अच्छे प्रत्याशियों के हारने का डर होता है जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने बताया कि यह योजना चुनाव के बाद तीन दिनों तक लागू रहेगी।
शहर में स्थित नोकिया मोबाइल सेंटर, लेडीज परिधान शोरूम 'कमीज' ने भी ऐसे ही योजनाओं की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications