माइक्रोसॉफ्ट में 3 हजार कर्मियों की छंटनी !

Microsoft
सैन फ्रांसिस्को। इंटरनेट क्षेत्र की अग्रणी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को अपने 3,000 कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस दिया। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंपनी ने गत जनवरी में 5,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी और यह नोटिस उसी घोषणा के अंतर्गत दिया गया है। कंपनी पहले की 1,400 कर्मचारियों को निकाल चुकी है।

मंगलवार को कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव बाल्मर ने कहा कि और कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है।

मंदी के असर पर निगरानी

बाल्मर ने कहा, "जैसे जैसे हम आगे बढ़ते जाएंगे हम कंपनी पर मंदी के असर पर भी कड़ी निगरानी रखेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो और कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।"

कंपनी ने कहा कि उसकी अभी से लेकर अगले वर्ष के मध्य तक 2,000 से 3,000 नौकरियों का सृजन करने की योजना है जिसमें से अनेक पर उन्हीं लोगों को रखा जाएगा जिनकी छंटनी की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+