सुरक्षित हैं पाकिस्तान के परमाणु हथियार : जरदारी (लीड-2)

वाशिंगटन, 6 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने देश के परमाणु हथियारों के तालिबानी आतंकवादियों के हाथ लगने की आशंकाओं को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि उनके देश के परमाणु हथियार सुरक्षित हैं।

जरदारी ने अमेरिकी समाचार चैनल 'सीएनएन' के साथ बातचीत में मंगलवार को कहा, "हमारे परमाणु हथियार महफूज हैं।" इससे दो दिन पहले ही स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने खबर दी थी कि अमेरिकी अधिकारियों की चिंता इस बात को लेकर बढ़ रही है कि तालिबानी आतंकवादी पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर कब्जा कर सकते हैं।

पाक राष्ट्रपति ने कहा, "इस बात का कोई खतरा नहीं है कि हमारे यहां तालिबान का कब्जा हो जाएगा। हमारे पास 700,000 सैनिक हैं। आतंकवादी कैसे कब्जा कर सकते हैं?"

उन्होंने अमेरिका की उस चिंता को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि पाक सेना के भीतर तालिबान आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखने वालों की मदद से आतंकवादी कुछ परमाणु हथियारों पर कब्जा कर सकते हैं। पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कहा कि पाक सेना में आतंकवादियों के प्रति कोई सहानुभति नहीं है।

जरदारी ने अमेरिकी अखबार की उस खबर का भी ख्ांडन किया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के ठिकानों की सूचना अमेरिका की ओर से मांगी गई लेकिन पाक अधिकारियों ने इस अनुरोध को बार बार खरिज कर दिया।

गौरतलब है कि जरदारी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान तालिबान और अल कायदा के खिलाफ परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+