अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शेयर बाजारों में यह गिरावट उस समय आई है जब आगामी गुरुवार को सरकार स्ट्रेस टेस्ट के परिणाम घोषित करने जा रही है। ये स्ट्रेस टेस्ट देश के 19 प्रमुख बैंकों की वित्तीय हालत जांचने के लिए किए गए थे।
मंगलवार को डाऊजोंस सूचकांक 16.09 अंक यानी 0.19 फीसदी गिरकर 8,410.65 पर बंद हुआ। इसी तरह स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक 3.44 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 903.8 पर बंद हुआ।
प्रौद्योगिकी सूचकांक नास्डाक कंपोजिट 9.44 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 1,754.12 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications