उत्तर कोरिया परमाणु मसले पर बातचीत करेगा अमेरिकी शिष्टमंडल

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तर कोरिया के लिए विशेष अमेरिकी दूत स्टीफन बोसवर्थ और अन्य अमेरिकी अधिकारी गुरुवार को पेइचिंग पहुंच रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को कहा कि उसके बाद शिष्टमंडल के सदस्य सियोल, टोक्यो और मास्को का दौरा करेंगे।

विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड के अनुसार इस दौरे का उद्देश्य उत्तर कोरिया को वार्ता में दोबारा शामिल होने के लिए राजी करने के बारे में अपने सहयोगियों से विचार-विमर्श करना है।

पिछले महीने उत्तर कोरिया द्वारा किए गए रॉकेट प्रक्षेपण की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा निंदा किए जाने के बाद कम्युनिस्ट देश वार्ता से हट गया था। उत्तर कोरिया ने कहा था कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम दोबारा शुरू करेगा और फिर से परमाणु परीक्षण करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+