मध्य प्रदेश में दो लड़कियों ने नदी में छलांग लगाई, शव बरामद
बडवानी के पुलिस अधीक्षक पी़ क़े माथुर ने आईएएनएस को बताया है कि सरिता, दिव्या मिश्रा और शीतल एक साथ रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थीं। तीनों सोमवार की रात शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर नर्मदा नदी पर बने राजघाट पुल पर पूजा करने गई थीं। शीतल जब फोन पर बात कर रही थी, तभी सरिता और दिव्या ने नदी में छलांग लगा दी। दो दिन बाद एक का शव घटना स्थल से सात किलोमीटर दूर और दूसरी का शव 18 किलोमीटर दूर नदी से बरामद किया गया।
माथुर ने बताया है कि बी़ ए़ और बी़ कॉम प्रथम वर्ष की दोनों छात्राओं की परीक्षाएं चल रही है। शायद पर्चा बिगड़ने से पैदा हुए तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। इसके बावजूद पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications