अमेरिका-ईरान वार्ता का समर्थन करेगा इजरायल
वाशिंगटन, 6 मई (आईएएनएस)। इजरायल के राष्ट्रपति शिमोन पेरेज का कहना है कि उनका देश ईरान के साथ वार्ता की अमेरिकी योजना का समर्थन करेगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुतबिक पेरेज ने मंगलवार को कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की कूटनीति ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोक देती है तो यह सबसे अच्छी बात होगी।
व्हाइट हाउस में ओबामा से मुलाकात के बाद पेरेज ने कहा, "अमेरिका और इजरायल को एक दूसरे का विश्वसनीय समर्थक होना चाहिए।"
गौरतलब है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए ओबामा प्रशासन ने बातचीत की योजना बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications