हम श्रीलंका में तमिल राज्य का गठन सुनिश्चित कराएंगे : जयललिता
जयललिता ने चेन्नई से 250 किलोमीटर दूर विल्लुपुरम में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा, "यदि एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 40 सीटें (39 तमिलनाडु में, एक पुडुचेरी में) जीत लेता है तो श्रीलंका में अलग तमिल राज्य के गठन के लिए ठीक उसी तरह भारतीय सेना भेजी जाएगी, जिस तरह इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश के गठन के लिए पाकिस्तान में सेना भेजी थी।"
पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने इसी तरह की टिप्पणी पिछले सप्ताह भी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications