पाकिस्तान के परमाणु हथियार पूरी तरह महफूज: जरदारी (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जरदारी ने अमेरिकी समाचार चैनल 'सीएनएन' के साथ बातचीत में कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सेना के नियंत्रण में हैं और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि वे आतंकवादियों के हाथ में चले जाएंगे।
उधर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए नियुक्त अमोरिकी दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने कहा, "हम अफगानिस्तान में पाकिस्तान के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते।"
गौरतलब है कि जरदारी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान तालिबान और अल कायदा के खिलाफ परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications