तालिबान के हमले में जिला गवर्नर सहित 11 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तरी बगलान प्रांत के देहना गोरी जिले के गवर्नर मुहम्मद मुसीन के वाहन पर बुधवार सुबह तालिबान के हमले में, मुसीन, उनके बेटे और दो अन्य सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई।
उधर दक्षिणी प्रांत गजनी के पुलिस प्रमुख खालिजाद शेरजई ने बताया कि पुलिसकर्मियों के वाहन को उड़ाने की घटना में सात सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई और एक घायल हो गया।
तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को हुए दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications