हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता डॉम डी लुईस का निधन
लास एंजेलिस, 6 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड के विख्यात अभिनेता डॉम डी लुईस का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लुईस के परिजनों ने मंगलवार को बताया कि इस वयोवृद्ध अभिनेता ने सोमवार को यहां के सांता मोनिका अस्पताल में अंतिम सांस ली।
लुईस का जन्म 1933 में न्यूयार्क के ब्रुकलिन में हुआ था। उन्होंने 1960 में कामेडी शो 'द इंटरटेनर' से टेलीविजन की दुनिया में खूब धूम मचाई और यहीं उन्हे पहली बार ख्याति भी मिली।
गौरतलब है कि लुईस ने 'ब्लेजिंग सैडल्स' और 'साइलेंट मूवी' जैसी मशूहर फिल्मों में काम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications