परीक्षा में धांधली का खामियाजा सांसद पद गवांकर भगुतना पड़ा
हाजी परवेज खान ने दरअसल एक परीक्षा में अपने बदले अपने भतीजे को बिठाया था। मामले के खुलासे के बाद पार्टी स्तर पर हुई जांच के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पार्टी की एक जांच समिति ने मामले की जांच के बाद हाजी परवेज खान को दोषी पाया है। उनसे संसद की सदस्यता से इस्तीफा देने को कहा गया है।"
उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications