भावी प्रधानमंत्री के लिए मोदी की चर्चा नहीं करनी चाहिए : नीतीश
नीतीश ने टेलीविजन चैनल हेडलाइन्स टुडे से बातचीत में कहा, "एक बार जब भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए तय हो गया था तब किसी और का नाम उछालने की कोई जरूरत ही नहीं थी।"
उन्होंने कहा, "आडवाणी भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार हैं।"
उन्होंने खुद इस दौड़ में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री पद के लिए मैं खुद को उपयुक्त नहीं समझता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications