अमेरिका में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 2 हुई
वाश्िंागटन, 6 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रांत टेक्सास में स्वाइन फ्लू से एक 30 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक टेक्सास के स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता कैरी विलियम्स ने बताया कि कैरॉन काउंटी में रहने वाली महिला की मौत पिछले सप्ताह हुई।
गौरतलब है कि इससे पहले हॉस्टन में 23 महीने के एक बच्चे की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications