भारत और पाकिस्तान परस्पर विश्वास को फिर बहाल करें: शरीफ
लाहौर, 6 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का कहना है कि भारत और उनके देश को परस्पर विश्वास को फिर से बहाल करना चाहिए ताकि इस क्षेत्र में शांति स्थापित हो सके।
स्थानीय समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक मंगलवार को भारतीय उच्चायुक्त शरद सभरवाल से बातचीत में शरीफ ने कहा कि दोनों देशों को अपने लोगों के आर्थिक हालात को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
गौरतलब है कि मुंबई हमले के बाद भारत ने दोनों देशों के बीच परस्पर संवाद को स्थगित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications