जैकब जुमा के शपथ ग्रहण समारोह में अंसारी करेंगे प्रतिनिधित्व
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "उपराष्ट्रपति के दौरे से दोनों देशों के रणनीति संबंधों में मजबूती आएगी।"
अंसारी अपने इस दौरे में जुमा से मुलाकात भी कर सकेंगे। इसके अलावा विश्व के अन्य नेताओं से भी वह अनौपचारिक चर्चा करेंगे।
इस दौरे पर विदेश मंत्रालय में सचिव नलीन सूरी के अलावा कई अधिकारी उनके साथ होंगे। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले ही जुमा के नेतृत्व वाली अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस ने चुनावों में भारी सफलता प्राप्त की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications