डब्ल्यूएचओ ने स्वाइन फ्लू के 1,516 मामलों की पुष्टि की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर मेक्सिको में 29 मौतों सहित 822 लोगों के ग्रस्त होने, अमेरिका में दो मौतों सहित 403 मामलों, तथा कनाडा में कुल 165 मामलों की पुष्टि की है।
इसके अलावा यूरोपीय देशों में स्पेन में 57 मामले तथा ब्रिटेन में 27 मामले प्रकाश में आए हैं।
डब्ल्यूएचओ की ओर से कहा गया है कि उत्तर अमेरिका के बाहर सामुदायिक स्तर पर अभी तक मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण के सबूत नहीं प्राप्त हुए हैं। लेकिन डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वह इस बीमारी के सतर्कता स्तर को पांच पर बनाए रखेगा।
डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने सरकारों को सतर्क रहने के लिए तथा लोगों से पौष्टिक भोजन लेने के लिए कहा है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यात्रा या सुअर से तैयार उत्पादों के उपभोग पर प्रतिबंध लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications