अंतिम चरण में तमिलनाडु पर रहेगा भाजपा का जोर (लीड-1)
वरिष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता तमिलनाडु में आने वाले दिनों में धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे।
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के मीडिया प्रभारी के. टी. राघवन ने आईएएनएस को बताया कि आडवाणी, मोदी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और हेमा मालिनी के अलावा पार्टी के तमाम बड़े नेता अगले आठ दिनों में राज्य में जमकर चुनाव प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि आडवाणी गुरुवार को तूतीकोरिन पहुंचेंगे और उसके बाद कन्याकुमारी संसदीय क्षेत्र के नागरकोएल जाएंगे। उसके बाद रामनाथपुरम संसदीय क्षेत्र के पारामकुड़ी और चेन्नई में चुनावी सभाएं करेंगे। मोदी का नौ मई और राजनाथ का 10 मई को यहां चुनावी कार्यक्रम प्रस्तावित है।
वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू पूरे सप्ताह चुनावी दौरे पर रहेंगे। उनका तूतीकोरिन, कन्याकुमारी, नागरकोएल, वेल्लोर, त्रिची, पोल्लाछी, एरोड़ और निलगिरी में चुनावी सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
गौरतलब है कि भाजपा राज्य की 39 संसदीय सीटों में से 12 पर चुनाव लड़ रही है। अंतिम चरण में देश भर की 86 संसदीय सीटों में से सबसे अधिक राज्य की सभी 39 सीटों के लिए मतदान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications