कैबिनेट सचिव को निर्वाचन आयोग का नोटिस
आयोग ने इस संबंध में कैबिनेट सचिव के. एम. चंद्रशेखर को नोटिस जारी किया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
उप निर्वाचन आयुक्त आर. बालाकृष्णन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मीडिया में आई खबरों के आधार पर आयोग ने कैबिनेट सचिव को नोटिस जारी करने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने का फैसला किया।"
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मीडिया रिपोर्टो में कहा गया था कि पूर्व सैनिकों की मांग के मद्देनजर सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications