आडवाणी ने सरकारी कर्मचारियों से भाजपा को वोट देने का आग्रह किया
आडवाणी ने एक बयान जारी कर कहा, "सरकारी कर्मचारी हमारे प्रशासनिक तंत्र की रीढ़ हैं। भाजपा मानती है कि उनकी मांगे वाजिब है और उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। मैं सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील करता हूं कि वे भाजपा उम्मीदवारों को वोट देकर जीताने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें।"
उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों से ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों में जबरदस्त रोष है। उनके साथ अन्याय हुआ है। भाजपा यदि सत्ता में आई तो सरकारी कर्मचारियों के साथ न्याय करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सात राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश की 85 संसदीय सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है।


Click it and Unblock the Notifications