गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दो दलीय प्रणाली की वकालत की
पणजी, 6 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष सुभाष शिरोडकर ने दो दलीय प्रणाली की वकालत करते हुए बुधवार को कहा कि गोवा के छोटे-छोटे सभी राजनीतिक दलों को कांग्रेस के बैनर तले आ जाना चाहिए। क्योंकि छोटे दलों की अधिकता से समाज बंटता है।
शिरोडकर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "देखा जाए तो कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नीतियों के बीच बहुत अंतर नहीं है। महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुकाबले हमसे ज्यादा करीब है। गोवा के हित में हम तीनों को एक हो जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications