जेल में टीवी और किताबों के साथ समय काट रही हैं कोडनानी
गुजरात की पूर्व महिला कल्याण व उच्च शिक्षा मंत्री कोडनानी को यहां साबरमती जेल में रखा गया है। गोधरा स्टेशन पर 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में लगी आग के बाद गुजरात में भड़के सांप्रदायिक दंगों के दौरान अहमदाबाद के नरोदा और नरोदा पाटिया इलाके में दंगाइयों को उकसाने का उन पर आरोप है।
एक जेल अधिकारी ने कहा, "वह इन दिनों अपने पारिवारिक सदस्यों व अपने वकील को छोड़ कर बाकी किसी से भी जेल में नहीं मिलती हैं।"
जेल अधिकारी ने कहा है कि टीवी के अलावा पूर्व मंत्री को कोई भी विशिष्ट सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। उन्हें उनकी पसंदीदा किताबें प्रदान की जाती हैं और प्रति दिन उन्हें घर का खाना लेने की सुविधा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications