सिंगापुर से आए चीते बर्दाश्त नहीं कर पा रहे भारत की गर्मी
नर व मादा चीतों के एक जोड़े को पिछले वर्ष अदला-बदली के तहत जूनागढ़ लाया गया था। इसके बदले गुजरात सरकार ने सिंगापुर प्राणी उद्यान को तीन एशियाटिक शेर भेजे थे।
जूनागढ़ जिले में वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया है, "हमने दोनों चीतों को सार्वजनिक प्रदर्शन से हटा दिया है, क्योंकि दोनों जानवर यहां की गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। उन्हें एक निजी व तापमान नियंत्रित वातावरण में रखा गया है। वैसे भी भारत में यह उनकी पहली गर्मी है।"
अधिकारी ने कहा है कि दोनों जानवरों को पशु चिकित्सकों की निगरानी में शुद्ध पानी और भोज्य पदार्थ दिया जा रहा है ताकि वे बीमार न पड़ें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications