रूस की आलोचना के बावजूद जार्जिया में नाटो सैन्य अभ्यास शुरू

रूस ने एक जून तक चलने वाले इस अभ्यास की निंदा करते हुए इसे उकसावे की कार्रवाई कहा।

जार्जिया ने मंगलवार को कहा कि उसने एक टैंक अड्डे पर हुए विद्रोह को कुचल दिया है। उसने विद्रोह के पीछे रूस का हाथ होने का आरोप लगाया। रूस ने इसका खंडन करते हुए कहा कि यह पिछले एक महीने से राष्ट्रपति मिखाइल साक्शविली के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों से ध्यान हटाने की कोशिश है।

साक्शविली के इस्तीफे की मांग करने वाले विपक्ष का कहना है कि विद्रोह पूरी तरह पूर्व नियोजित और केवल एक नाटक था।

जार्जिया के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्ण अभ्यास 11 मई से आरंभ होगा और आज केवल तैयारी का चरण आरंभ किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+