पटनासाहिब के 'स्टारवार' पर है सबकी नजर

पटना साहिब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। इस सीट का महत्व इस लिए भी बढ़ गया है कि यहां से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जहां अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में हैं वहीं कांग्रेस ने टेलीविजन स्टार शेखर सुमन को चुनावी जंग में उतार दिया है।

स्टारवार से प्रसिद्ध हो चुकी इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों ने जमकर चुनाव प्रचार भी किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रचार में पत्नी पूनम सिन्हा सहित पुत्र और पुत्री को उतारा वहीं शेखर सुमन के लिए भी उनकी पत्नी और पुत्र ने वोट मांगे। पटना साहिब से ऐसे तो 16 प्रत्याशी अपने भाग्य आजमा रहे हैं परंतु राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस सीट पर मुख्य रूप से स्टार वार ही है।

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद शेखर सुमन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह अग्निपथ है। उनके अनुसार वह राजनीति में नए जरूर हैं परंतु अंतिम समय तक वह हार नहीं मानेंगे। उनका मानना है कि वह चुनाव के पूर्व नहीं जानते थे कि बिहार में इतनी गरीबी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मेरी जीत हो या हार परंतु वह राजनीति में सेवा भावना से आए हैं।

इधर, भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा का भी कहना है कि यहां स्टारवार नहीं बल्कि मुद्दों की लड़ाई है। उन्होंने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि वह शुरू से ही बिहार के लिए सोचते हैं और अभी भी सोच रहे हैं। असली बिहारी बाबू कौन है यह तो जनता तय करेगी।

पाटलिपुत्र सीट से लालू प्रसाद चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। उन्हें जद (यु) के रंजन प्रसाद यादव से कड़ी टक्कर मिल रही है। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद सारण संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां मतदान हो चुका है।

लालू पाटलिपुत्र में चुनावी सभा में लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए वोट डालने का तरीका भी बता चुके हैं।

नालंदा सीट भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है। यहां से जद(यु) के टिकट पर कौशलेन्द्र कुमार को लोजपा प्रत्याशी सतीश कुमार कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

चौथे चरण में बिहार के तीन संसदीय क्षेत्रों में 57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब 48़ 80 लाख मतदाता करेंगे। मतदाताओं के मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 5268 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से प्रथम चरण और दूसरे चरण में 13-13 तथा तीसरे चरण में 11 संसदीय सीटों के लिए चुनाव हो चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+